संवेदन शील स्थलों और ताजिया जाने के मार्ग का सीओ पयागपुर ने निरीक्षण किया।
ब्यूरो रिपोर्ट- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच-
रिसिया नगर में मोहर्रम को लेकर हर्षिता तिवारी सीओ पयागपुर ने संवेदन शील स्थलों और जुलूस ताजिया के जाने के मार्ग का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय को आवश्यक निर्देश दिए है।
मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क हैं, इसी को लेकर सीओ पयागपुर ने वार्ड राजेंद्र नगर के झंझटी कुआँ के निरीक्षण के साथ मेराज के ताजिया स्थल का भी निरीक्षण किया, रिसिया नगर के सभी ताजिये अलग अलग पीर जहाँदारी, बलदान पुरवा के कर्बला स्थल तथा वार्ड रविदास नगर के एक पेट्रोल पंप ले जाये जाते है ,मोहर्रम सकुशल सम्पन्न हो, इसी को लेकर ताजिया दारों से संवाद स्थापित किया। और साफ सफाई के साथ विद्युत तारों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए ,निरीक्षण के समय एस एस आई अमितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव, उप निरीक्षक किशन कुमार, हे0 का0 प्रभाकर राज सिंह के अलावा जुबेर, अशरफ, सहित मौजूद रहे।

