मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा।
ब्यूरो रिपोर्ट- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रिसिया क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय रिसिया एवं चौकी प्रभारी कस्बा रिसिया बिहारी सिंह यादव द्वारा चौकी परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO), विद्युत विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया तथा मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
इस दौरान जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था तथा वालंटियरों के सत्यापन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया। मोहर्रम पर्व को लेकर चौकी कस्बा रिसिया में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में मौजूद अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक।
