संतकबीर नगर में सनसनीखेज गोकशी: घर के बाहर बंधा बछड़ा चुराकर काटा, एक बोरा मांस बरामद !
Oplus_131072
आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर उबाल !
संत कबीर नगर ।
संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में गोकशी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खाजो ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मईली में एक घर के बाहर बंधे 9 महीने के बछड़े को रात में चुराकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सहित भारी प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
जांच के दौरान पुलिस ने मईली गांव निवासी जहूर पुत्र गेना के घर से एक बोरा गोमांस बरामद किया है। इस घटना में मईली गांव के ही रहने वाले जहूर, सद्दाम पुत्र नाटे और महबूब पुत्र डीमर के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कई सगे-संबंधियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। किसी भी तनाव से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इस पूरे प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री (गौरक्षा प्रकोष्ठ) श्याम नारायण तिवारी ने धनघटा थानाध्यक्ष दिलीप सिंह और सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्र से फोन पर वार्ता की। उन्होंने तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही, प्रदेश सरकार से इन गौहत्यारों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में संतकबीरनगर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
