संत कबीर नगर में एक दलित हिन्दू युवक आनंद कुमार की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या।
मुआवजा तथा बुलडोजर कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुआ मामला ।
संतकबीर नगर-
19 जून 2026 उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक 26 वर्षीय दलित युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बताते चले की बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बभनी चौराहे’ पर शाम के समय एक युवक को दिन दहाड़े सरेआम चौराहे पर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान ‘कोलकी चमरसन’ गांव निवासी 26 वर्षीय दलित युवक आनंद कुमार के रूप में हुई है। आनंद अपनी मोटरसाइकिल से बभनी चौराहे पर गुटखा लेने गया था।
लोगों के कथना अनुसार कि वहाँ पहले से घात लगाए बैठे नासिर अली और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते आनंद कुमार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर और आसपास की दुकानों में आगजनी कर और सड़क जाम करते हुए जमकर हंगामा किया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रशासन द्वारा निम्नलिखित मांगों पर आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए:
– जिसमें मृतक परिवार के परिवार को 9 लाख रुपये का मुआवजा।
– परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी।
– बच्चों के पालन-पोषण के लिए भत्ते का प्रावधान।
– आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने का प्रशासन ने दिया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
