पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क ‘O’ लेवल और CCC कंप्यूटर ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, 10 जुलाई तक करें आवेदन ।

0

Oplus_131072

संत कबीर नगर ।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० (CCC) कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी इसके लिए 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन ? (पात्रता शर्तें) – 

शैक्षिक योग्यता:- 

आवेदक का इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आय सीमा :- 

परिवार की वार्षिक आय ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आयु सीमा :-

प्रशिक्षणार्थी की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

निवास:- 

अभ्यर्थी संत कबीर नगर जनपद का मूल निवासी होना चाहिए।

अन्य शर्तें: – 

आवेदक बेरोजगार हो और किसी अन्य शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।

चयन प्रक्रिया: – प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर सीधे निदेशालय द्वारा किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें ?

1. इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfare.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 है।

हार्डकॉपी जमा करने की प्रक्रिया –

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना होगा। इसके साथ नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की दो – दो स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करनी होंगी:

* 2 पासपोर्ट साइज फोटो

* आय प्रमाण पत्र

* जाति प्रमाण पत्र

* [आधार कार्ड] एवं अन्य शैक्षिक अभिलेख

जमा करने का स्थान व समय:-

सभी दस्तावेजों की हार्डकॉपी दो सेट में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर, विकास भवन (कक्ष संख्या 05, द्वितीय तल) में 10 जुलाई 2026 को सायं 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

नोट:-  अंतिम तिथि (10 जुलाई 2026) के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...