मोहर्रम को लेकर पुलिस सतर्क, रूट मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश।
मोहर्रम के मद्देनजर कस्बा रिसिया में रूट मार्च करती पुलिस फोर्स।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रिसिया पुलिस ने कस्बे में व्यापक रूट मार्च किया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा किसी भी संभावित अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिसकर्मी एंटी राइट बॉडी प्रोटेक्टर (दंगा रोधी सुरक्षा उपकरण) से लैस नजर आए।
थाना प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में थाना एवं कस्बा चौकी पुलिस बल ने शुक्रवार शाम कस्बे के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में पैदल मार्च किया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने सरस्वती नगर, राजेंद्र नगर, गायत्री नगर, मोहम्मद नगर, शास्त्री नगर, रविदास नगर, देवीपुरा, इंदिरा नगर तथा ऋषिभूमि सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ताजिया स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर मोहर्रम को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रूट मार्च में कस्बा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव, उप निरीक्षक किशन कुमार, हे0 का0 प्रभाकर राज सिंह, पंकज, देवेंद्र कुमार, शुभम वर्मा, राहुल सिंह, सहित थाना एवं चौकी का पुलिस बल मौजूद रहा।
