संत कबीर नगर- मगहर । स्कूली बस ने बाइक को मारी ठोकर, पिता, मां-बेटी घायल।

0

संत कबीर नगर- मगहर।

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर गुरुवार की सायं स्कूली बस ने बाइक को ठोकर मार दिया।जिससे बाइक पर सवार मां और बेटी घायल हो गईं।पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और बस चालक को वाहन सहित चौकी ले गई।

नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला शेरपुर निवासी अदहम अली पुत्र मुनीश अहमद ने पुलिस को तहरीर दिया।जिसमें लिखा है कि उसका भाई आजम अली अपनी पत्नी उम्मे हबीबा और छोटी बच्ची मरियम के साथ बाइक यूपी 58एके 0457 से नेशनल हाईवे पर मगहर पुलिस चौकी के निकट तिराहे पर सड़क क्रास कर रहा था।तभी उसी समय स्कूली बस यूपी 53डीटी 9051ने साइड से ठोकर मार दिया।जिससे बाइक सवार परिवार घायल हो कर सड़क पर गिर गया।इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं राहगीर पहुंच गए। उसके घायल परिवार को लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। उसके बाद बस चालक बृजभूषण तिवारी पुत्र राम बिलास तिवारी निवासी ग्राम रन्दौली थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को वाहन सहित पुलिस ने हिरासत में लिया और चौकी पर चली गयी।बस में सवार छात्राओं साखी पाण्डेय रिठूआखोर,माधवी त्रिपाठी,आकांक्षा यादव महाराबारी,आराध्या राज रिठूआखोर,अवंतिका राव महाराबारी,प्रियांशी यादव सीहापार आदि घटना से घबराई हुई थी।जिसे पुलिस ने उनके अभिभावक को बुला कर सुरक्षित घर भेजवाया।

बस चालक के पास नहीं है वैध ड्राविंग लाइसेंस-

मगहर।जहां परिवहन विभाग स्कूली वाहनों को लेकर सख्ती दिखा रहा है।वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक बालिका विद्यालय के बस चालक बृजभूषण तिवारी ने बताया कि वह स्कूल में बस चलाने का काम करता है। उसके पास लाइट मोटर व्हीकल का वैध ड्राविंग लाइसेंस है। उससे भारी वाहन लाइसेंस के विद्यालय प्रबंधतंत्र बस चलवाता है।इससे लगता है कि पढ़ने वाले बच्चों के जीवन के साथ धोखा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...