आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संत कबीर नगर- धनघटा। तिलहनी फसलों पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ।

0

– कृषि विज्ञान केंद्र बगही में आयोजित प्रशिक्षण में वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर ।

धनघटा, सन्तकबीर नगर ।

कृषि विज्ञान केंद्र, बगही में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स (ऑयलसीड्स) योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सीपीएन गौतम तथा जिला उप कृषि निदेशक मौजूद रहे। केंद्र के अध्यक्ष डॉ सीपीएन गौतम ने कहा कि तिलहनी फसलों की वैज्ञानिक विधि से बुआई करने से उत्पादन एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों को उन्नत किस्मों का चयन, समय पर बुआई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान तिलहनी फसलों की खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बना सकते हैं। वैज्ञानिक (कृषि अभियंत्रण) डा. देवेश कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए किसानों को तिलहनी फसलों की उन्नत किस्मों, उत्पादन बढ़ाने वाली आधुनिक कृषि मशीनों एवं उपकरणों, मृदा परीक्षण, उपयुक्त जलवायु, खेत की वैज्ञानिक तैयारी, हस्तचालित सीड ड्रिल के माध्यम से बुआई, फसल की कटाई, मड़ाई, बीज प्रसंस्करण, सुरक्षित भंडारण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वैज्ञानिक डा. दुर्गेश कुमार मौर्य ने तिलहनी फसलों में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिक (कृषि वानिकी) डा. तरुण कुमार ने तिलहनी फसलों के आर्थिक एवं पोषण संबंधी महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को तिलहनी फसलों की अंतरवर्ती खेती की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरवर्ती खेती अपनाने से भूमि का बेहतर उपयोग, उत्पादन में स्थिरता तथा किसानों की आय में वृद्धि संभव है। वैज्ञानिक डा. धर्मेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में तिल, मूंगफली एवं सोयाबीन अन्य तिलहनी फसलों की उन्नत किस्मों की जानकारी दी I वैज्ञानिक डॉ अभिनव सिंह ने किसानों को तिलहन उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने तथा कृषि आय में वृद्धि के उपायों से अवगत कराया।

प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए अनेक किसानों ने भाग लेकर नवीन तकनीकी जानकारी प्राप्त किया। कार्यक्रम में एडीओ कृषि, हैसर बाजार, एडीओ कृषि, पौली, एडीओ कृषि, नाथनगर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। प्रमुख कृषकों में श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री राम रतन भास्कर एवं श्री लाल जी चौधरी सहित 30 कृषकों ने सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story