रसूलाबाद में मुख्य सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान, समाजसेवी चंद्रजीत यादव ने आगे बढ़कर कराई सफाई।
संत कबीर नगर- मगहर।
खलीलाबाद विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलाबाद की मेन सड़क पर लंबे समय से कीचड़ और जलजमाव की समस्या बनी हुई है।जिसके कारण गांव के ग्रामीणों को आने जाने में बेहद कठिन हो रहा है।बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो गई थी। राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्राम रसूलाबाद में पानी की टंकी के निकट जाम नाली का गंदा पानी सड़क बहने कीचड़ हो गया है।इस कीचड़युक्त सड़क से ग्रामीण रोज आते जाते हैं।वहीं इस बरसात के मौसम में सड़क से आना जाना टेढ़ी खीर हो गई है।गाँव के लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी समय से नाली की साफ सफाई करते तो यह समस्या नहीं खड़ी होती।ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सड़क पर जलभराव होने के कारण लोग फिसलने से गिर कर घायल हो रहे थे।जिसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत किया गया,लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।जबकि लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का चौड़ीकरण और आरसीसी बनाने के लिए स्टीमेट पिछले वर्ष ही बना कर शासन में भेजा था।किंतु एक साल बाद भी स्वीकृति नहीं मिल सकी।जिसके कारण सड़क का कार्य नहीं हो पाया।ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के आने जाने की समस्या को देखते हुए समाजसेवी चंद्रजीत यादव ने बताया कि गांव में आने जाने के एक मात्र यही सड़क है जिससे गांव का निकास होता है।जर्जर सड़क पर कीचड़ के साथ ही जाम नाली का गंदा पानी बहने से जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है।जिससे बचाव की पहल करते हुए स्वयं सड़क पर राविश,ईंट के टुकड़े एवं अन्य उपयुक्त सामग्री डलवाकर कीचड़ साफ कराने के साथ ही मजदूर से जाम नाली के जलभराव को दूर करावाया।ताकि ग्रामीण को सड़क से पैदल एवं वाहनों से आवागमन में आसानी हो।इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता नवीन पाण्डेय ने बताया कि रसूलाबाद गांव की सड़क के चौड़ीकरण और आरसीसी बनाने के लिए पिछले वर्ष स्टीमेट तैयार कर शासन में भेजा गया था।जिसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई।इस वर्ष इसे प्राथमिकता की सूची में भेजा गया है जिसका बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
