संत कबीर एकेडमी की कार्यकारिणी बैठक: छमाही पत्रिका प्रकाशन और आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा ।
संत कबीर नगर- मगहर।
संत कबीर एकेडमी की कार्यकारिणी की बैठक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री की अध्यक्षता में पर्यटन भवन लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में संत कबीर पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियां छमाही पत्रिका के प्रकाशन एवं आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्कृति एवं पर्यटन जयवीर सिंह ने कहा है कि कबीर पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियों पर एक पत्रिका का प्रकाशन किया जाना चाहिए।यह पत्रिका वर्ष में दो बार प्रकाशित किया जाए।बैठक में अमृत अभिजात अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन,प्रो हिमांशु शुक्ला, संजय कुमार सिंह निदेशक,अनिल कुमार सिंह विशेष सचिव, एसडीएम सदर हृदय राम तिवारी,कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास के प्रतिनिधि डा हरि शरण दास के साथ ही गुगलमीट में गोरखपुर के हरि प्रसाद,राजस्थान के गोपाल सिंह चौहान,अतुल द्विवेदी निदेशक संत कबीर एकेडमी उपस्थित रहे और अंत में निदेशक बैठक में उपस्थित माननीय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
