सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अधीक्षक ने फहराया तिरंगा!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रिसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने तिरंगा फहराकर क्षेत्रवासियों एवं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को याद करते हुए देश की सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की सेवा करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम में डॉ. मिथिलेश, डॉ. चौबे, डॉ. अफजाल सहित सीएचसी के समस्त अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
