समर कैंप में बच्चों ने की मौज मस्ती, बोले-मजा आ गया
समर कैंप में बच्चों ने की मौज मस्ती, बोले-मजा आ गया
धनघटा, सन्तकबीरनगर एसडी एकेडमी धनघटा में मंगलवार को आयोजित समर कैंप में बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। इस मस्ती की पाठशाला में बच्चों को बैग और कॉपी-किताबें लाने की चिंता नहीं थी। खाली हाथ पहुंचे और दो घंटे जमकर मौज मस्ती की। विद्यालय परिसर में बनाये कृत्रिम तालाब में बच्चों ने खूब उछल कूद कर स्नान किया। शिविर के पहले दिन छात्रों के मन में काफी उत्त्साह दिखा। विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने उन्हें विभिन्न खेलकूद और रोचक गतिविधियां करने के लिए बोला तो वह खुश हो गए। बच्चों को स्कूल में योग कराए गए। इसके बाद खेलकूद से संबंधित गतिविधि कराई गईं। कहीं बच्चे कैरम खेल रहे थे तो कहीं सांप-सीढ़ी का मजा ले रहे थे।
बच्चों ने गमलों में लगाए पौधे लगाए।
बच्चों को कला सिखाई गई। उन्हें विभिन्न तरीके के चित्र बनाना सिखाया गया। बच्चों ने इसमें रुचि दिखाते हुए सुंदर चित्र भी बनाए।
इस अवसर पर प्रबन्धक सिंटू पाठक पीयूष, शिक्षक रीता मिश्रा, वीरेंद्र राय, प्रियंका, आरती, चंचल, मनीषा, सपना, अंजली आदि अभिभावकगण भी मौजूद थे।
