पत्नी की विदाई न होने क्षुब्ध पति ने खाया जहर, मौत
पत्नी की विदाई न होने क्षुब्ध पति ने खाया जहर, मौत
धनघटा, सन्तकबीरनगरपत्नी की विदाई न होने से नाराज पति द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन करने से सोमवार की रात सीएचसी हैंसर में उसकी मौत हो गयी। मामला धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुहिया खुर्द का है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के बांसगांव थानांतर्गत ग्राम गोहाली निवासी 28 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र राजमन सोमवार को पत्नी की विदाई कराने धनघटा थाना क्षेत्र ग्राम डुहिया खुर्द ससुराल आया था। पति ने पत्नी की विदाई का प्रस्ताव ससुरालियों के सामने रखा। लेकिन ससुराली तत्काल लड़की की विदाई को लेकर सहमत नही थे। ससुराली कुछ दिन बाद लड़की की विदाई करना चाहते थे। यह बात सचिन को नागवार लगा। नाराज होकर सचिन ससुराल से गांव के बाहर जाकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब सचिन की हालत बिगड़ने लगी तो कुछ लोगो ने इसकी सूचना उसके ससुराल में दिया। मौके पर पहुंचे साले अमन कुमार सचिन को लेकर सीएचसी हैंसर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सचिन के मौत खबर पर स्वजनों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। अचानक हुई घटना से लोग हतप्रभ रह गए। सचिन के परिजन भी सूचना मिलने के बाद देर रात सीएचसी हैंसर पहुंच गए।
इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि युवक की मौत हुई है। सीएचसी हैंसर से सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
