आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत से गांव में पसरा मातम, सांसद आनंद गोंड पहुंचे शोक संवेदना व्यक्त करने !

0

उपचार के दौरान तोड़ा दम, पैतृक गांव भौखारा में हुआ अंतिम संस्कार; सांसद ने परिजनों को बंधाया ढांढस !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंगलवार की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सेवानिवृत्त सेना के जवान रविन्द्र सिंह की बुधवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनके पैतृक गांव भौखारा में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत –

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड सेना के जवान रविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें मल्हीपुर मार्ग स्थित बिटाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। लेकिन बुधवार की रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से परिजनों और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

सांसद आनंद गोंड ने परिजनों से मिलकर जताया दुख –

दुःखद घटना की जानकारी मिलने पर बहराइच सांसद डॉ. आनंद गोंड तथा जिला महामंत्री रणविजय सिंह अपनी टीम के साथ मृतक के पैतृक गांव भौखारा पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के बेटे प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। सांसद ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति सहानुभूति जताई।

सेवानिवृत्त सैनिक के निधन से क्षेत्र में शोक –

देश की सेवा कर चुके सेवानिवृत्त सैनिक रविन्द्र सिंह के निधन से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story