आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

छूटे हुए एवं युवा/प्रथम बार पात्र हो रहे मतदाताओं को शामिल !

0

कोई मतदाता न छूटे के ध्येय वाक्य को साकार कर पात्र नागरिक मतदाता सूची में होंगे शामिल !

 ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो में होगा सुधार , 01 अक्टूबर से संचालित हो रहा है अभियान !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 07 अक्टूबर।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया के अन्तर्गत गणना चरण में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अनुपस्थित, स्थानान्तरित, मृत और डुप्लीकेट अर्थात् ए.एस.डी.डी. निर्वाचकों की सूचियां तैयार की गयीं तथा साथ ही ऐसे मतदाताओं के नाम सम्मिलित न होने के संभावित कारणों को भी बताया गया। ये सूचियां संबंधित पंचायत भवनों/शहरी स्थानीय निकायों और खण्ड विकास अधिकारियों के कार्यालयों/पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों इत्यादि के नोटिस बोर्ड एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाने के साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ भी साझा की गयीं।

तत्पश्चात् 06 जनवरी 2026 को आलेख्य नामावली का प्रकाशन किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आलेख्य नामावली को राजनैतिक दलों के साथ साझा किया गया। साथ ही उक्त नामावली मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी अपलोड की गयी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा दावे और आपत्तियों पर निर्णय लेने के पश्चात् 10 अक्टूबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम प्रकाशित नामावली में गणना अवधि के दौरान विलोपित किए गए नाम एवं आलेख्य प्रकाशन के बाद परिवर्द्धित और विलोपित किए गए नाम भी सम्मिलित हैं। डीएम ने बताया कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे मतदाताओं की पहचान करना और उन्हें सुविधा प्रदान करना है जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं हो पाया है अथवा किन्हीं कारणों सेविलोपित हो गया है। ऐसे नागरिक किसी भी समय पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वर्तमान निर्वाचक नामावली (10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली) की तुलना विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की दिनांक 07 जनवरी 2025 को अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली एवं पूरक सूचियां) से करते हुए ऐसे निर्वाचकों को चिन्हित किया जाएगा और उनकी सूची तैयार की जाएगी. जिनके नाम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली में थे, परन्तु वर्तमान प्रकाशित निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा इस प्रकार चिन्हित निर्वाचकों के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति ज्ञात कर घर-घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए/प्रथम बार/युवा निर्वाचकों का फार्म-6 भरवाना सुनिश्चित किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा एक सप्ताह में कम से कम 20-25 निर्वाचकों से सम्पर्क किया जाएगा, जिससे यह कार्य लगभग एक माह में पूरा हो सके।

बूथ लेवल अधिकारी द्वारा इस सूची को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ साझा किया जाएगा, साथ ही भरे हुए फार्म-6 और भौतिक सत्यापन रिपोर्ट भी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायी जाएगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों के अनुसार इन प्रकरणों पर उचित कार्यवाही करने हेतु सक्षम प्राधिकारी है। इस प्रक्रिया के अन्त में उपरोक्तानुसार तैयार बूथवार सूची को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा किया जाएगा, जिससे उन्हें छूटे हुए निर्वाचकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करवाने का एक अतिरिक्त अवसर प्राप्त हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु बूथ स्तर पर कैम्प लगाये जायेंगे। रात्रि आश्रयों, लेबर कालोनियों के साथ आश्रयहीन और मुख्य धारा से पृथक व्यक्तियों का नाम सम्मिलित किए जाने हेतु विशेष कैम्प भी आयोजित किये जायेंगे। हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के संबंध में शिक्षण संस्थानों, स्थानीय स्तर पर जन सम्पर्क, स्वीप गतिविधियों, नियमित प्रेस ब्रीफिंग और अन्य उपयुक्त माध्यमों से जागरूकता के कार्यकम संचालित किये जायेंगे। जिससे यह सुनिश्चित किए जा सके कि प्रत्येक पात्र नागरिक को निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के अवसर के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा इस अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी की जाएगी।

बैठक का संचालन उपर जिलाधिकारी अरूण कुमार ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां, भाजपा के श्रवण कुमार शुक्ल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हमजा शफीक, बहुजन समाज पार्टी से अजय कुमार गौतम व आम आदमी पार्टी से फिरोज हैदर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story