गोरखपुर से बड़ी खबर – थप्पड़ का खौफनाक इंतकाम ! शराब पार्टी में हुई कहासुनी, फिर 3 दोस्तों ने मिलकर रची दोस्त की हत्या की साजिश!
गोरखपुर- हरपुर बुदहट ।
हरपुर बुदहट के बेदौली (जगलदीगर) में हुए चर्चित प्रेमसागर हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस खौफनाक वारदात का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है! हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
दोस्ती बनी दुश्मनी – 3 महीने पुराने ‘थप्पड़’ का लिया बदला –
जांच में जो बात सामने आई, उसने सभी के होश उड़ा दिए। करीब तीन महीने पहले मृतक प्रेमसागर यादव की अपने ही दोस्तों— संतकबीर नगर निवासी अखिलेश यादव , अजीत कुमार यादव उर्फ सिंटू और मोहम्मदपुर कठार निवासी सुधीर यादव के साथ शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
उसी बहस के दौरान प्रेमसागर ने सिंटू को एक थप्पड़ जड़ दिया था। बस, वही एक थप्पड़ सिंटू और अखिलेश के दिल में रंजिश की आग बन गया और वे बदला लेने का सही मौका तलाशने लगे।
फोन पर रची गई मौत की साजिश –
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सिंटू और अखिलेश लगातार फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों मिलकर ठंडे दिमाग से प्रेमसागर को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहे थे। आखिरकार पुरानी रंजिश के चलते बेहद सुनियोजित तरीके से हत्या की इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया।
कार्रवाई: –
पुलिस की मुस्तैदी से तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
