रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन।

0

अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश।

 जनपद मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

संतकबीर नगर- 

आज दिनाँक 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया ।

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया ।

आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये । चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त निरीक्षक गोपनीय श्री अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, आर0 आई0 रेडियो सुनील कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिंह, प्रभारी आरटीसी उ0नि0 श्री ददन राय, सर्विलांस प्रभारी उ0 नि0 अभिमन्यु सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0 नि0 मनीष जायसवाल, हे0 का0 धर्मेन्द्र कुमार कार्यालय क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, हे0का0 मुकेश शर्मा कार्यालय क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, का0 राहुल प्रसाद कार्यालय क्षेत्राधिकारी धनघटा, का0 कमलेश्वर मौर्य सोशल मीडिया सेल सहित 30 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, महोदय द्वारा कहा गया कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे ।

गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, निरीक्षक गोपनीय पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन, चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0 के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...