पुलिस अधीक्षक ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को किया श्रद्धांजलि सुमन अर्पित ।
अग्निशमन केन्द्र का किया निरीक्षण।
संतकबीर नगर-
जनपद संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अग्निशमन एवं आपात सेवा शाखा में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित कर्मचारियों को पिन – फ्लैग लगाकर सम्मानित किया तथा अपना वक्तव्य पढ़कर सुनाया।

इसके उपरांत उन्होंने अग्निशमन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पूरे देश में अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन को आग से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करेंगे।

