भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर SP द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 14.04.2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत कस्बा मगहर में पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
