आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

पत्रकार बंधुओं हेतु साइबर अपराध एवं नवीन कानूनों की जानकारी के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ।

0

संत कबीर नगर- 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आज दिनांक 08.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर स्थित सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से संबंधित पत्रकार बंधुओं हेतु साइबर अपराध एवं नवीन कानूनों की जानकारी के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह व साइबर थाना टीम द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

इसके साथ ही पत्रकार बंधुओं को नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई एवं आमजन को जागरूक करने में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकारों द्वारा साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा समाधान एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभियान की थीम “Don’t Make It Easy for Them” के माध्यम से साइबर अपराधियों के लिए अपनी डिजिटल लापरवाही से अवसर उत्पन्न न करने के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकार बंधुओं को साइबर अपराध एवं नवीन कानूनों के संबंध में जागरूक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करना तथा उनके माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री सौरभ कुमार त्रिपाठी, खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष अतीक अहमद, महेंद्र श्रीवास्तव, मुनव्वर हुसैन, मो.परवेज अख्तर, मसरुर अहमद, अदनान दुर्रानी, अतहारुल बारी, मो.अहमद, मो.अयसन, नूर आलम सिद्दीकी, टीएच सिद्दीकी, रसल श्रीवास्तव, आफताब अहमद, ओबैदुरहमान, शिवानंद चंचल, पवन कुमार भारती, के.के. निर्भीक, सत्य प्रकाश वर्मा, इंद्रजीत यादव, सहित जनपद के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से संबंधित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story