मगहर में दर्दनाक हादसा: तीन दिन से कमरे में बंद थी नीट की तैयारी कर रही छात्रा, फंदे से लटका मिला शव !
Oplus_131072
संत कबीर नगर- मगहर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रके मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम मोहिउद्दीनपुर में एक बालिका की लाश कमरे से पुलिस ने बरामद किया।लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।

चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि ग्राम मोहिउद्दीनपुर प्रधान द्वारा दोपहर करीब दो बजे सूचना दी गई।उनके ग्राम सभा निवासी ज्ञान प्रकाश की सत्रह वर्षीय पुत्री आकांक्षा अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर देखा।कमरे में कुमारी आकांक्षा मृत अवस्था में पाई गई।मृतका के शव से तीव्र दुर्गन्ध आ रही है।जिससे प्रथम दृष्टया बालिका की मृत्यु करीब तीन दिन पूर्व का होना प्रतीत हो रहा है।इस घटना की सूचना मौके से उच्च अधिकारियों को दे दी गई। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य भी एकत्रित किया।लाश का पंचनामा कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल पर औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी धर्म नाथ यादव,जितेन्द्र कुमार यादव महिला कांस्टेबल के फॉरेंसिक टीम मौजूद रही।
ग्राम प्रधान पति मो असजद ने बताया कि मृतका अपने घर के कमरे को अंदर से दरवाजा बंद करके आनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी। जिसके कारण किसी को शक भी नहीं हुआ कि वह इस तरह का कदम उठाएगी।इसके अलावा घर आस पास चर्चा है कि मृतका की मां ने मंगलवार को किसी बात को लेकर कर डाटा था। उसके बाद मंगलवार की शाम मृतका कमरे को अंदर से बंद कर के पढ़ने चली गई। परिवार के लोगों को उसके कमरे से गुरुवार को दुर्गंध आने पर शक हुआ।उसके बाद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तब दरवाजा को तोड़ कर देखा तो आकांक्षा पंखे से लटकी हुई थी।उसके बाद आनन फानन में पंखे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
