मगहर में टेक्सटाइल पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण तेज; किसानों ने उपजाऊ के बजाय बंजर जमीन लेने की उठाई मांग ।
संत कबीर नगर- मगहर।
संत कबीर सहकारी सूती मिल को टेक्सटाइल पार्क के रूप में विकसित करने की प्रस्तावित परियोजना है।जिसके लिए भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।उचित मुआवजा को लेकर कास्तकारों ने डीएम पत्र दिया ।पत्र में उपजाऊ कृषि भूमि के बजाय ऊसर एवं बंजर भूमि का अधिग्रहण किए जाने की मांग उठाई है।
सूती मिल को टेक्सटाइल पार्क के रूप विकसित करने के लिए सरकार आस पास की भूमि को अधिग्रहित कर रही है। क्षेत्र के अश्विनी गुप्ता,खलील खां,जुग्गी लाल,मो आजम, राज कुमार गुप्ता सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि कृषि योग्य उपजाऊ भूमि उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। यदि ऐसी भूमि का अधिग्रहण किया जाता है।तो इससे न केवल उनकी खेती प्रभावित होगी,बल्कि परिवारों के भरण-पोषण पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।कास्तकारों का कहना है कि टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने के लिए भूमि की आवश्यकता है। जिलाधिकारी को दिये गए पत्र में किसानों ने कहा वहां उपलब्ध ऊसर एवं अनुपजाऊ भूमि को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे विकास कार्य भी आगे बढ़ सकेगा और किसानों की उपजाऊ जमीन भी सुरक्षित रह सकेगी।किसानों के अनुसार कृषि भूमि पर अनाज, सब्जियों एवं अन्य फसलों का उत्पादन होता है। जिससे उन्हें पूरे साल आय प्राप्त होती है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों के हितों को ध्यान में रखा जाए।उनकी भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि का चयन करते समय उपजाऊ और ऊसर जमीन के बीच अंतर का उचित आकलन किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक नुकसान न उठाना पड़े।कास्तकारों के विरोध को देखते हुए लेखपाल अमित सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्पॉट मेमो बना कर किसानों के हस्ताक्षर ने मिल से पश्चिम उनकी उपजाऊ कृषि भूमि को प्रभावित करने के बजाय दक्षिण की ओर ऊसर भूमि का अधिग्रहण किए जाने की सहमति की सूचना से जिलाधिकारी को अवगत कराया है। स्पाट मेमो पर अश्विनी गुप्ता,खलील खां,मो आजम,राज कुमार गुप्ता, प्रहलाद,अख्तर हुसैन,महमूद अहमद, इसुरुल हक,विजय कुमार,शबीना बानो,उमेश सिंह,योगेश कुमार,उर्मिला,इंद्रजीत सिंह,अशोक कुमार,अनिल कुमार,राजन कुमार,रविन्द्र सिंह,अरूण कुमार, परशुराम पाल आदि काश्तकारों ने हस्ताक्षर किया है।
