आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीरनगर: राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार पहुंचे विश्व विजय सिंह का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर भरी हुंकार !

0

AICC राष्ट्रीय सचिव विश्व विजय सिंह का संतकबीरनगर में ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह !

 ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

 संतकबीरनगर-

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान का सह-प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद संतकबीरनगर पहुंचे विश्व विजय सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।

‘पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता’ –

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विश्व विजय सिंह ने 2027 के आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए राष्ट्रीय सचिव जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह केंद्रीय नेतृत्व के आभारी हैं।

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और मेहनत के दम पर ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। संतकबीरनगर जिले के एक-एक कार्यकर्ता का जो प्यार और सहयोग मुझे हमेशा मिला है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।”

सियासी मायने और संगठन की मजबूती –

गौरतलब है कि विश्व विजय सिंह को हाल ही में AICC का राष्ट्रीय सचिव बनाने के साथ-साथ राजस्थान का सह-प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके हैं।

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय की अगुवाई में हुए इस भव्य कार्यक्रम ने जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नए उत्साह और संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया है। राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story