काली पट्टी बांधकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड मार्च चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेमरियावा ब्लॉक के मुख्य मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर रोड मार्च निकाला और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडे ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को बनाए रखना बेहद जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ कथित अभद्रता की निंदा करते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
रोड मार्च के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य मार्ग पर एकजुट नजर आए कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्मी रहा इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर शांति देवी सुनील कुमार पांडे अरुण पांडे श्याम बिहारी उर्फ गोलू पासवान अतीक सिद्दीकी दयाशंकर चौधरी अजय सिंह मोइन अंसारी शेहरे आलम रियाज प्रधान अशोक आर्य मोहम्मद अकरम महेश कुमार रवि राय रमेश चौधरी परवेज अख्तर राजीव गोंड दुर्गेश पाठक हिसार अहमद मोहम्मद तय्यब जलालुद्दीन उजाला अतीक अहमद हाफिज सुजा अल्लाह संतोष पांडे रीना सोनू खान और धर्मेंद्र तिवारी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह और आक्रोश देखने को मिला।
