आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

जल जीवन मिशन में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी होंगे दण्डित: जिलाधिकारी !

0

अपूर्ण कार्यों का पूर्ण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाय स्वच्छ पेयजल !

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक !

एफ.टी.के. किट से जांच और विद्युत कनेक्शन के कार्य में लाये तेज़ी !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 09 अक्टूबर।

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन और सघन अनुश्रवण के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन और सघन अनुश्रवण के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं मेसर्स पीएनसी एसपीएमएल फेज-02, मेसर्स जीए इन्फ्रा वीपीएल फेज-05 व मेसर्स वीटीएल के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी फर्मों को कड़े निर्देश दिये गये कि अवशेष कार्यों को तत्काल पूरा करते हुए जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करें। शिरोपरि जलाशय (ओवरहेड टैंक) का निर्माण पूर्ण होने के बावजूद भी नियमित जलापूर्ति की स्थिति संतोषजनक न होने की स्थिति पर कार्यदायी संस्थाओं स्पष्ट निर्देश दिये गये कि निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाएं और चिन्हित ग्रामों में नियमित पानी की सप्लाई शुरू करवाते हुए शिरोपरि जलाशय का अवशेष निर्माण कार्य भी समय से पूरा करें।

डीएम श्री पाण्डेय द्वारा अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिये कि कार्य में तेजी के लिए मैन पावर और संसाधन को आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाय जिससे कार्यों को जल्दी से पूरा करके पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। डीएम ने कहा कि जिन पाइप पेयजल योजनाओं का काम पूरा हो चुका है, वहां हर घर में प्रतिदिन सुबह और शाम अनिवार्य रूप से पानी उपलब्ध कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि हर घर जल योजना से शत-प्रतिशत परिवार आच्छादित हों और एक भी घर पानी से वंचित न रहने पाये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एफ.टी.के. किट से जांच और विद्युत कनेक्शन के कार्य में भी तेज़ी लायी जाय। उन्होंने कहा कि जिला परियोजना अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जल की गुणवत्ता का जाँच के लक्ष्य को तुरन्त पूरा करें। साथ ही, मध्यांचल विद्युत वितरण खंड (बहराइच व कैसरगंज) के सहयोग से बचे हुए बिजली कनेक्शनों का काम भी युद्धस्तर पर निपटाया जाए। डीएम श्री पाण्डेय सचेच करते हुए कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसलिए गांवों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी स्तर पर शिथिलता (लापरवाही) बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला पंचायत राज अधिकारी चन्द्रभान सिंह, जल निगम (ग्रामीण) बहराइच व कैसरगंज के अधिशासी अभियन्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक अभियन्ता व फर्माे के प्रतिनिधि तथा जिला समन्वयक कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story