पवित्र सावन मास काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत ASP द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के साथ किया गया बिड़हर घाट का निरीक्षण
संत कबीर नगर-
पवित्र सावन मास काँवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह द्वारा एस0डी0एम0 धनघटा रविन्द्र प्रताप गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह तथा मन्दिर के पुजारी व क्षेत्र के सभ्रान्त व्यक्तियों की मौजूदगी में बिडहर घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

महोदय द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
महोदय द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावी प्रबंधन करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान गोताखोरों की तैनाती, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सावन मास काँवड़ यात्रा के अवसर पर जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे श्रद्धालु निर्भीक होकर पर्व का लाभ उठा सकें।
निरीक्षण के समय संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
