संत कबीर नगर- भारतीय किसान यूनियन ने जिला प्रशासन और केंद्र सरकार को सौंपा ज्ञापन।
# 15 दिनों में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने जनपद की विभिन्न समस्याओं और कृषि से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी, संत कबीर नगर तथा माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार (के माध्यम से) को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर समस्याओं का सकारात्मक परिणामदायक समाधान नहीं किया गया, तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विकास खण्ड बघौली अंतर्गत ग्रामसभा महुली में रेलवे विभाग द्वारा अतिरिक्त ली गई जमीन का मुआवजा तथा बरसात का पानी निकालने के लिए नाले की व्यवस्था कराई जाए।
जनपद की तमाम टूटी सड़कों की जांच करवाकर उनका चौड़ीकरण और मरम्मत कराई जाए।
किसानों का नाम खतौनी के आदेश कॉलम से मूल कॉलम व नाम का मिलान कराकर दुरुस्त करते हुए पारदर्शी तरीके से अंश निर्धारण कराया जाए तथा तहसीलों में किसानों से हो रहे लेखपाल कानूनगो द्वारा अवैध मनमानी वसूली को रोका जाए।
जनपद में रात को हो रही अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाई जाए।
किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए तथा अधिक दामों पर छोटे किसानों को खाद व बीज बेचे जाने पर रोक लगाई जाए। तहसील परिसर में इंटरलॉकिंग कराकर कीचड़ मुक्त कराया जाए तथा बरसात के मौसम को देखते हुए टीकाकरण कराया जाए।
जनपद की तमाम नहरों की माइनरों (जैसे- सुजिवा माइनर, चगेरा मंगेश माइनर, डकई माइनर आदि) में पानी छोड़ा जाए।
तमाम किसानों की विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि समय से दिलाई जाए।
जनपद में दवाओं की कालाबाजार पर रोक लगाई जाए।
धरना स्थल का सौंदर्यीकरण कराते हुए छायादार वृक्ष व पानी आदि की व्यवस्था कराई जाए, अन्यथा की स्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय ही धरना स्थल बनाया जाएगा।

जनपद में छुट्टा पशुओं पर तत्काल रोक लगाई जाए।
सभी फसलों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश (C2+50%) के अनुसार फसलों की कानूनी गारंटी एवं सरकारी खरीद कानून बनाया जाए।
गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य (SAP) टैरिफ में न्यूनतम 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए तथा सभी लंबित भुगतान ब्याज सहित समयबद्ध कराया जाए।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों को वापस लिया जाए।
इस दौरान मुख्य अतिथि गुलाब चंद्र (किसान प्रदेश उपाध्यक्ष, उ.प्र.) समेत प्रेमनाथ चौधरी (जिला अध्यक्ष), रामाश्रय यादव (जिला महा सचिव), रामदरश यादव (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मुन्नू प्रसाद चौधरी (जिला प्रवक्ता), विजय नाथ पाठक (जिला उपाध्यक्ष), इन्द्रेश (जिला सचिव), ध्रुव चंद्र भाष्कर (उपाध्यक्ष), कासिम हुसैन (जिला सचिव), हृदय राम यादव, राम सागर चौधरी, कुतुबुद्दीन और राम सुरेश चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
