आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

ऑपरेशन क्रैकडाउन में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौकशी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

0

संतकबीर नगर –

जनपद के थाना धनघटा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया गया है।

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत हुई कार्रवाई –

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत थाना धनघटा पुलिस और एसओजी टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, गत 10 सितंबर 2026 की रात्रि में क्षेत्र से एक बछड़े की चोरी कर वध किए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में थाना धनघटा पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी महबूब वांछित चल रहा था।

 

 

मुठभेड़ के दौरान हुई गिरफ्तारी –

दिनांक 13 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिमल (निवासी मैली, थाना धनघटा) कुआनो नदी के पास खाजो पूरवा मैली में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना धनघटा पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त महबूब के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

अवैध असलहा और कारतूस बरामद –

घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को तुरंत कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक अदद .315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक अदद मिस कारतूस और एक अदद खोखा बरामद किया है। इस संबंध में थाना धनघटा पर आर्म्स एक्ट और बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत नया अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

एसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा- 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचकर घायल अभियुक्त के उपचार की स्थिति का निरीक्षण किया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा –

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महबूब ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों जहूर और सद्दाम के साथ मिलकर 10 सितंबर की रात बछड़े की चोरी की थी। चोरी किए गए बछड़े का वध करने के बाद मांस को जहूर के घर पर रखा गया था और अवशेषों को नदी में प्रवाहित कर दिया गया था। गिरफ्तारी के डर से वह छिपकर रह रहा था और आज पकड़े जाने के डर से उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

(संदीप कुमार मीना – पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story