नायाब तहसीलदार की चार सदस्यों टीम द्वारा की गई सरकारी भूमि की पैमाईश।
जिलाधिकारी से हुई थी अवैध कब्जे की शिकायत।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया-बहराइच।
नगर मे सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नायाब तहसीलदार के नेतृत्व मे टीम गठित कर भूमि पैमाईश करने के लिये निर्देशित किया था। बृहस्पतिवार को टीम ने नगर पंचायत कर्मियों को साथ भूमि की पैमाईश की, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।
नगर पंचायत रिसिया के विभिन्न वार्डो मे कुछ लोगो द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर कस्बे के वार्ड नानकपुरा निवासी समाजसेवी मनीष गुप्ता ने पूर्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हे एक शिकायती पत्र सौंपा था जिस पर डीएम ने जांच का आश्वासन भी दिया था। बृहस्पतिवार को नायाब तहसीलदार सदर पी. पी. गिरि के नेतृत्व मे राजस्व निरीक्षक राम सजीवन पाण्डेय, लेखपाल सौरभ शर्मा व मनीष मौर्य नगर पंचायत कार्यालय पहुचे व कार्यालय के बाबू नवीन कुमार के साथ मोहम्मद नगर स्थित खोदुआ ताल स्थित बने मकानों व भूमि की पैमाईश कर रिपोर्ट तैयार की। इस संबंध मे नायाब तहसीलदार श्री गिरी ने बताया की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी।
