नवागंतुक सीडीओ ने मीडिया बन्धुओं के साथ की परिचयात्मक बैठक ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद ।
बहराइच 27 अप्रैल ।
नवागन्तुक मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता आईएएस बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण करने के उपरान्त आज विकास भवन सभागार में मीडिया बन्धुओं के साथ परिचात्मक बैठक की। श्री धनवंता ने बताया कि वह राजस्थान के मूल निवासी हैं तथा प्रारम्भिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की है। वर्ष 2022 बैच के आईएएस अधिकारी श्री धनवंता जनपद में तैनाती से पूर्व आजमगढ़ जनपद में ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रहे है। उन्होंने मीडिया बन्धुओं से अपेक्षा की कि आमजन की समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने तथा सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कराये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका का निर्वाचन करें।
नवागंतुक सीडीओ श्री धनवंता ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकासपरक योजनाओं को शासन की मंशानुरूप धरातल पर क्रियान्वित कराना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा अधीनस्थ अधिकारियों के समन्वय एवं सहयोग से आकांक्षी जनपद बहराइच के विकास लिए उनके द्वारा प्रयास किया जायेगा। श्री धनवंता ने मीडिया बन्धुओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
