होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में अनुपस्थित रहे 828 परीक्षार्थी ।
द्वितीय पाली में अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों की संख्या रही 817 ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 27 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रति दिन 02 पालियों में आयोजित उ.प्र. होगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा के तीसरे दिन जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में 3600 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2772 रही जबकि 828 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3600 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2783 रही जबकि 817 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केन्द्रवार बात की जाये तो प्रथम पाली की परीक्षा में सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया में 480 के सापेक्ष 373, चौधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर में 480 के सापेक्ष 348, आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष ं183, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर में 240 के सापेक्ष 174, तारा महिला इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 189, आज़ाद इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 304, राजकीय बालिका इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 291, राजकीय इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 305, महाराज सिंह इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 306 व वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 298 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 3600 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2772 रही जबकि 828 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार द्वितीय पाली में परीक्षा केन्द्रवार बात की जाये तो परीक्षा केन्द्र सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया में 480 के सापेक्ष 383, चौधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर में 480 के सापेक्ष 362, आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष ं187, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर में 240 के सापेक्ष 179, तारा महिला इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 189, आज़ाद इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 298, राजकीय बालिका इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 299, राजकीय इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 304, महाराज सिंह इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 295 व वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 287 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 3600 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2783 रही जबकि 817 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
