बहराइच में भीषण हादसा- दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग ।
बहराइच में भीषण हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग।
चार लोगों के हताहत होने की आशंका।
बहराइच ।
थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र अंतर्गत आसाम चौराहे के निकट एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। दो ट्रक आपस में जोरदार तरीके से भिड़ गए, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के तुरंत बाद ट्रकों में आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में करीब चार लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी
वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
