बहराइच- जल निगम की लापरवाही से मुख्य मार्ग पर घंटों लगा रहा जाम।

0

रास्ते में दलदल होने के कारण वाहन धंसे, भीषण जाम लगी।

बुलडोजर द्वारा रास्ते में फंसे सीमेंट से भरा ट्राले को निकाला।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद ।

रिसिया, बहराइच ।

रिसिया नगर के अति व्यस्त मार्ग पर जल निगम की लापरवाही और घटिया कार्य के चलते फटे पाइप लाइन के चलते बने बड़े गड्ढे में वाहनों के धसने से भीषण जाम लग गया,जो पुलिस के आने तक घंटों जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क पर फैले कीचड़ में एक बाइक सवार गिर पड़ा, जिस कारण महिला को चोट भी लगी, और कपड़े कीचड़ से सन गए।

रिसिया के वार्ड रविदास नगर में मुख्य मार्ग रिसिया, नरसिंह डीहा मार्ग के बीच सड़क को खोद कर जल निगम के द्वारा बीते डेढ़ हफ्ता पूर्व पाइप लाइन बिछाया गया था,लेकिन सड़क पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से जल निगम ने पटाई कराई गई थी,लेकिन पानी चलाते ही पाइप लाइन फट गई,और बीच सड़क के साथ अगल बगल बड़े गड्ढे बन गए, सुबह 10 बजे इन गड्ढों में लोडेड वाहन फंस गए,फिर करीब पांच सौ मीटर लंबा जाम लग गया। और घंटों तक लगा रहा।जल्दी निकलने के चक्कर में एक बाइक सवार उस गड्ढे में गिर गए, उसके साथ की महिला कीचड़ में गिर गई उसे चोट भी लगी तथा कपड़े भी खराब हो गए,पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया,लेकिन गड्ढे में फंसे वाहनों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।जिसकी कवरेज करने में एक सफेद पोश बाधक बनने का भी प्रयास कर रहे थे।

रिसिया नगर में शुद्ध पेयजल हर घर पहुंचाने की नियत से भारत सरकार की महत्वकांक्षी अमृत 2.0 की कार योजना को मूर्त रूप देने में ढाई साल लग गए, लेकिन जल निगम के लचर कार्य के कारण अभी पूरे नहीं हुए, नगर पंचायत के गठन के बाद से आज तक पेयजल के लिए तरस रहे नगर के लोगों के लिए फिर से आस बंधी थी,अब टूट रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...