नगर पंचायत का अजूबा कारनामा बीच सड़क में कराया समरसेवल ।
मगहर – संतकबीर नगर ।
नगर पंचायत मगहर का एक अजीबो-गरीब कारनामा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के मोहल्ला इस्लामनगर में नगर पंचायत द्वारा सड़क के बीचों-बीच समरसेबल पंप लगवा दिया गया। जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय नागरिकों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है और लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।
नगर पंचायत द्वारा नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कस्बे में विभिन्न स्थानों पर समरसेबल पंप स्थापित कराया गया।इसी क्रम वार्ड नं चार गांधी आश्रम के इस्लामनगर में मरहूम हाफिज अतीउल्लाह के मकान के सामने समरसेबल लगाया गया वह मोहल्ले की सड़क का मध्य भाग है। इस सड़क से जहां दिन रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क की चौड़ाई कम होने और समरसेबल लगने के बाद सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।वार्ड के सभासद रईस आलम का कहना है कि मोहल्ले के निवासियों की शुद्ध पेयजल की समस्या को देखते हुए समरसेबल लगाने का निर्णय लिया गया।जिसके लिए स्थल को खोजा गया लेकिन स्थान नहीं मिलने से लोगों की सहमति से सड़क के बीच में समरसेवल करने के बाद इसे सड़क में चैंबर बना कर नीचे किया जाना लेकिन ठेकेदार ने समरसेबल करके छोड़ दिया है।ऐसा करना पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है।सड़क के बीच में होने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है और लोगों ने आशंका जताई है कि रात के समय यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है। नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि इस समरसेबल को तत्काल किसी उपयुक्त स्थान स्थानांतरित अथवा उसको चेंबर बना कर अंदर किया जाए। ताकि सड़क पर सुगम आवगमन हो सके।इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह का कहना है कि बीच सड़क में समरसेबल लगने की फोटो वायरल होने की बात संज्ञान में आई है।उसे कल जलनिगम एवं नगर पंचायत के कर्मचारी को भेज कर जांच कराते हैं। वैसे संभवतः फायर स्टैंडपोस्ट हो सकता है।जो जब कभी आग लगने जैसी घटना को काबू पाने के लिए लगाया जाता है। इसका जांच कराने के बाद ही कुछ स्पष्ट बता सकते हैं।
