बारात बिदाई में परछन के बाद बारातियों व ग्रामीणों में हुई खूनी संघर्ष, 1 की मौत ।
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दर्जन हुए घायल।
मौके पर पहुंची पुलिस के आलाधिकारीयो ने घटना का लिया जायजा, कार्यवाही का दिया आश्वासन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर।
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें चल रहे शादी में खुशियों का कार्यक्रम अचानक मातम में बदल गया। जहां शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिले के आला अधिकारी ने मौके का किया निरीक्षण।
आपको बताते चले कि यह दुखद घटना संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट गांव का है, जहां 26 / 27 अप्रैल की रात एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान बारात के बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के 22 वर्षीय युवक अनिल के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
मृतक के परिजनों के लोगों का आरोप है कि विवाद की वजह लड़की से छेड़छाड़ का मामला था। जब इसको लेकर शिकायत करने पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है कुछ गिरफ्तारी अभी बाकी है। वहीं पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि गायघाट गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दोनों पक्ष एक ही समाज से जुड़े हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शादी की खुशियां मातम में बदलने वाली इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
संदीप कुमार मीना – (पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर)
