एम्बुलेंस की ठोकर से वृद्ध साइकिल सवार की मौत।
मगहर- संत कबीर नगर ।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेमरा गांव के निकट रविवार को एक वृद्ध व्यक्ति साईकिल से जा रहा बुज़ुर्ग को पीछे से एम्बुलेंस ने ठोकर मार दी। जिससे साईकिल सवार बुर्जुग गम्भीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जो साईकिल से भांजे की शादी में जा रहा था तभी यह घटना हो गया। पुलिस ने परिजनों को सुचित कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
मगहर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम चौरी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग लाल चंद सिंह पुत्र सुक्खू रविवार को अपने भांजे की शादी में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौंली साईकिल से जा रहे थे।अभी मगहर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम सेमरा के निकट पहुंचे थे कि इसी बीच पीछे से आ रही एम्बुलेंस ने साईकिल सवार को ठोकर मार दिया।जिससे वह हाईवे पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में उन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्त्काल इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड व डायरी के जरिये उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।
