मौसी के घर से लौट रहे तीन बाइक सवार को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को NH-28 पर दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
आपको बताते चले की कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बंगला ताल चौराहे पर सुबह 5:00 के लगभग तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से मारी टक्कर। हादसे में 12 वर्षीय आयुष बनतवार निवासी की मौत की मौत हो गई।
18 वर्षीय अमित पुत्र राम प्रसाद यादव और सचिन पुत्र भागीरथी निवासीगण भीटी दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल की हालत नाजुक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
तीनों युवक रिश्तेदार को छोड़ने खलीलाबाद जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।


