माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर रिसिया ब्लाक परिसर में स्मृति मंदिर का लोकार्पण – कैबिनेट मंत्री अजीत पाल ।
माता अहिल्या बाई होल्कर ने देश भर में घूम घूमकर मठ मंदिरों का निर्माण कराया अजीत पाल कैबिनेट मंत्री।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
रिसिया, बहराइच।
पुण्य श्लोका अहिल्या बाई होलकर की 301वीं जयंती पर रिसिया ब्लाक परिसर में स्मृति मंदिर का लोकार्पण मुख्य अतिथि अजीत पाल कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया गया है । लोकार्पण के बाद मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट तक गए,और पुष्प अर्पित किया। ब्लाक प्रांगण में लगे स्टॉल पर बच्चों को अन्न प्रासन कराया ।
ब्लाक परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और अहिल्या बाई होलकर के चित्र के निकट दीप प्रज्जलवित कर किया गया ।

मुख्य अतिथि कैंबिनेट मंत्री अजीत पाल ने संबोधित करते हुए वीरांगना लोकमाता अहिल्या बाई के पराक्रम और व्यवहार कुशलता का बखान किया, तथा पाल व संकट ग्रस्त समाज के उत्थान का प्रयास किया,और देश भर में घूम घूम कर मठ मंदिरों का निर्माण कराया। विशिष्ट अतिथि वैदेही बल्लभ शरण महाराज, अयोध्या ने बताया कि राज माता ने संस्कृत और हिंदू समाज की स्थापना करने में योगदान दिया।मुख्य वक्ता राज किशोर सामाजिक समरसता प्रमुख अवध प्रांत ने माताअहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक माता महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक थी, इंदौर और महेश्वर के बीच व्यापार और कला का प्रमुख केंद्र बनाया,भारत भर में नष्ट हुए मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया साथ जनपद बहराइच के रिसिया में प्रथम स्मृति मंदिर के लिए धन्यवाद दिया। गौमाता के लिए चारागाह प्रत्येक गाँव सभा में प्रथा तथा महिलाओं के द्वारा धन संचयन का कार्य भी निहित लोकमाता ने ही किया ,कार्यक्रम का संयोजन संजय जायसवाल प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख ने किया और मंच का संचालन अमित पांडे सह जिला बौद्धिक प्रमुख ने किया।

कार्यक्रम में विष्णु देवा चार्य, सांसद आनंद गौड़,विधायक सुभाष त्रिपाठी,विधायक राम निवास वर्मा, एम एल सी पद्मसेन चौधरी,मंजू सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत,बृजेश पांडेय जिला अध्यक्ष, हरिश्चंद्र गुप्ता , रण विजय सिंह, रीना जायसवाल प्रमुख ब्लॉक रिसिया, मोनू जयसवाल, अजीत प्रताप सिंह प्रमुख, मुन्नी देवी अध्यक्ष नगर पंचायत रिसिया,दिलीप वर्मा पूर्व विधायक, पुष्पा चौधरी, सचिन भारतीय बी डी ओ, प्रधान संघ अध्यक्ष संजय त्रिपाठी,
महेश अग्रवाल, सरोज कुमार सिंह बगलांचक, रमा शंकर सिंह प्रधान,धर्मेंद्र सिंह राठौर, रीति श्रीवास्तव, अजितंजय भारतीय, अशोक कुमार शर्मा, महेश मिश्र सचिव, बांके लाल सहित शामिल रहे।
(कैबिनेट मंत्री – अजीत पाल)
(मुख्य वक्ता – राज किशोर)
