कठिन संघर्ष से तहसीलदार बने कुईकोल के चंद्र प्रकाश यादव ।
- ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे ।
सहजनवां- गोरखपुर।
थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुईकोल के निवासी चंद्र प्रकाश यादव उर्फ पप्पू पुत्र प्रहलाद यादव की बलिया में तहसीलदार के पद पर तैनाती हुई है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।चंद्र प्रकाश का बचपन बेहद संघष पूर्ण रहा। उनके पिता प्रहलाद यादव रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उस समय गांव तक आने-जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं था। बरसात में जुलाई, अगस्त और सितंबर के तीन महीने तक पढ़ाई बाधित हो जाती थी। इसके बावजूद चंद्र प्रकाश ने हार नहीं मानी और मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया।

तहसीलदार बनने के बाद चंद्र प्रकाश ने कहा कि अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय मैं अपने माता-पिता को देता हूं। उन्होंने संकल्प लिया कि अब उनका प्रयास गांव के दबे-कुचले और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद करना रहेगा, ताकि वे भी आगे बढ़कर अपने सपने पूरे कर सकें।परिवार में चंद्र प्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके बीच वाले भाई का नाम नित्य प्रकाश है।ग्रामीणों ने चंद्र प्रकाश की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि संसाधनों की कमी के बावजूद लगन और मेहनत से ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
