IGRS एवं कर – करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित।

0

अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित – DM ।

DM द्वारा समस्त विभागों को सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने हेतु किया गया निर्देशित।

संतकबीर नगर-

आज दिनांक 13 अप्रैल, 2026 जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/ऑफलाइन प्रकरणों के निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अवश्य निस्तारित कर दें, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के प्रकरणों में आवेदक द्वारा मामले के निस्तारण पर दिए गए फीडबैक की स्थिति की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारीगण शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें जिससे आवेदक के फीडबैक में संतुष्टि का प्रतिशत बढ़े। उन्होंने कहा कि कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो एवं जनसामान्य के शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, परिवहन, स्टांप शुल्क, व्यापार कर, खनन, मंडी परिषद, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुये समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी डॉ0 सुनील कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, जिला बांट माप अधिकारी वी0पी0 वर्मा सहित राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...