क्रैक साइबर क्राइम तहत साइबर ठगी के 12,000 रूपए पुलिस ने कराई वापस।
संतकबीर नगर-
“क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु साइबर क्राइम हेल्प डेस्क थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 12,000 की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
मो0 अफजद पुत्र मो0 असरद निवासी भगौटीपुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत उनके बैंक खाते से 12,000 की धनराशि निकल गई थी । इस संबंध में मो0 अफजद द्वारा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी , साइबर क्राइम हेल्प डेस्क थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 13 अप्रैल को पीड़ित के खाते में 12,000 की धनराशि वापस कराई गई ।
रिकवर कराने वाले अधि0/कर्मचारीगण :-
थानाध्यक्ष श्री दुर्गेश पाण्डेय, उ0 नि0 अनुज यादव, का0 अंकित पटेल, का0 सोनू यादव,म0का0 कमलेश कुमारी ।
जनपद पुलिस की अपील :-
जनपद पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें तथा अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें ।
सावधानी ही सुरक्षा है ।
