हाइवे पर चलती ट्रक के सामने अचानक गाय आने से पलटी ट्रक।
Oplus_16908288
हाइवे पर चलती ट्रक के सामने अचानक आई गाय, पलटी ट्रक।
संतकबीर नगर-
मुख्यालय खलीलाबाद के भुजैनी में शुक्रवार को एनएच 28 पर चलती ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई, गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
यह घटना कांटे पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर हुई। गन्ने की खोई से लदे इस ट्रक के पलटने से कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UP BN 8541 मुंडेरवा शुगर मिल से गन्ने की खोई लादकर पिपराइच शुगर मिल जा रहा था। कांटे पुलिस चौकी से पहले एनएच 28 पर बने तिराहे क्रॉसिंग के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रक चालक फरमान पुत्र इकरार हुसैन, निवासी महुआखेड़ा, काशीपुर, उत्तराखंड ने बताया कि वह नियमित रूप से मुंडेरवा चीनी मिल से खोई लेकर पिपराइच जाते हैं। उन्होंने बताया कि आज ही वह लोड लेकर निकले थे। हाइवे पर लगे फूलों के पेड़ों के बीच से अचानक एक गाय सड़क पर आ गई, जिसे बचाने के लिए उन्होंने स्टीयरिंग घुमाई और ट्रक पलट गया।
