गोरखपुर - खजनी के आशापार में चोरों का तांडव, रामपुरवा गांव में घर को बनाया निशाना; नकदी और गहने पार।
खजनी – (गोरखपुर):
क्षेत्र के ग्राम पंचायत आशापार अंतर्गत रामपुरवा गांव में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक घर को अपना निशाना बनाया। चोर घर में रखे कीमती गहने और नकदी चुराकर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विश्राम प्रसाद के घर हुई घटना –
मिली जानकारी के अनुसार, रामपुरवा गांव निवासी विश्राम प्रसाद के घर को चोरों ने बीती रात खंगाला। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी सुबह हुई जब घर का सामान बिखरा हुआ मिला और संदूक व अलमारी के ताले टूटे मिले। चोर घर में रखी नगदी और सोने-चांदी के गहने समेट कर ले जाने में सफल रहे।
परिवार में मचा कोहराम, पुलिस से न्याय की गुहार –
चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में इस घटना के बाद से सुरक्षा को लेकर भारी नाराजगी और दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों की शिनाख्त कर चोरी गए माल की बरामदगी की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
