गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर के नौनिहालों ने दिखाया देशप्रेम, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा उत्साह!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर रिसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रबंधक प्रियंका जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा निकाली। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को हर घर तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना साफ दिखाई दी। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए स्थानीय लोगों में भी उत्साह नजर आया।

विद्यालय की प्रबंधक प्रियंका जायसवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने बच्चों के हौसले बुलंद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
तिरंगा यात्रा में पुलिस रही मुस्तैद-
भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिसिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने यात्रा के मार्ग पर निगरानी बनाए रखी और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। उपनिरीक्षक किशन कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, पंकज कुमार राय सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।
पुलिस की सतर्कता और विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्था के चलते तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
शिक्षकों एवं गायत्री परिवार का रहा विशेष सहयोग-
कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनू जायसवाल, काब खान, सर्वेश चौहान, मुस्कान गुप्ता, एसपी यादव, पूजा ओझा, विनीता निगम, समता गुप्ता, कंचन गुप्ता, दुर्गेशनंदिनी, रेनू सिंह एवं रमाशंकर गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त गायत्री परिवार का विशेष सहयोग रहा।
इन सभी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता का संदेश देखने को मिला।
प्रियंका जायसवाल – प्रबंधक
