डीएम व एएसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान बैरक, जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ-सफाई का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश !
मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र !
संतकबीर नगर-
जिलाधिकारी आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित जेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाई इत्यादि के बारे में जानकारी की गई। बैरकों की नियमित तलाशी के लिए निर्देशित किया गया।
अधिकारीद्वय द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) संत कबीर नगर द्वारा आज जिला कारागार खलीलाबाद में मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें जेलर राकेश कुमार वर्मा, उपकारापाल नयन कमल सिंह, हरकेश गौड़, वरिष्ठ अध्यापक सतीश यादव तथा डिप्टी जेलर स्वाती यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान RSETI निदेशक विनोद कुमार राव ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को मशरूम कल्टीवेशन की आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, डिजिटल फ्रॉड एवं “डिजिटल अरेस्ट” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में सुरक्षित एवं जागरूक सकें।
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को कौशल विकास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य मनीष कुमार, जयप्रकाश प्रजापति, डोमेन स्किल ट्रेनर मनोज कुमार तथा कार्यालय सहायक सलीम अंसारी सहित अन्य प्रशिक्षक एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
