कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के सामने हल्की बारिश से हुआ जलभराव।
*कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के सामने हल्की बारिश से हुआ जलभराव।*
*जिला अस्पताल में महीनों से खुला नाले का चैंबर दे रहा बीमारी को न्यौता।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संत कबीर नगर-* जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर के अंदर बने कलक्ट्रेट पुलिस चौकी के सामने हल्की बारिश होने पर जलभराव देखने को मिला।
जो हमारे कैमरे में हुआ रिकॉर्ड।
आपको बताते चले कि आज हल्की बारिश होने से कलक्ट्रेट पुलिस चौकी के सामने पानी जमा होने से पुलिस कर्मियों को चौकी के अंदर आने जाने के लिए दरवाजे के सामने इकट्ठा हुए पानी में हलकर जाने को विवश है।
कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के सामने महीनों से खुला नाले का चैंबर ।जो आये दिन ओवरफ्लो होकर गंदा पानी कलक्ट्रेट चौकी के आस पास फैलता है जो बीमारी को दावत दे रहा है।
इस मामले में संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है या ध्यान देना नहीं चाह रहे है।
