DM और SP ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

0

नवनिर्मित बेकरी का फीता काटकर किया उद्घाटन।

 बैरकों की तलाशी तथा परिसर, कार्यालय व मेस की साफ सफाई का लिया जायजा ।

जेल परिसर के अंदर प्रतिबंधित सामग्री न जाने व साफ सफाई के सम्बन्ध में दिए आवश्यक दिशा – निर्देश ।

संतकबीर नगर- 

आज दिनाँक 29 अप्रैल को जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संतकबीर नगर का औचक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं / सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई ।

मौजूद सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण / सही तरीके से करें । जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । निरीक्षण के पश्चात जिला कारागार में नवनिर्मित बेकरी का फीता काटकर उद्धाटन किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी के गुप्ता सहित अन्य जेल कर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...