शिक्षा विभाग पर एक बार फिर उठा सवालिया सवाल ।
संतकबीर नगर में बिना मान्यता के संचालित हो रहा विद्यालय।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद में बिना मान्यता के चल रहे एक स्कूल को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं।
आपको बताते चले कि नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत पुत्सर गांव में संचालित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पर आरोप है कि विभागीय नोटिस के बावजूद भी स्कूल का संचालन धड़ल्ले से जारी है।मामले में अब तीसरे और अंतिम नोटिस की मांग उठाई गई है:-
पूरा मामला संतकबीरनगर जिले के नाथनगर विकास खंड के पुत्सर गांव का है, जहां एडीवी इन्वेंशन एकेडमी नामक विद्यालय पर बिना मान्यता के संचालन का आरोप है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूल प्रशासन नियमों की अनदेखी कर छात्रों का नामांकन कर रहा है और शैक्षिक मानकों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले भी विभाग द्वारा जांच की गई थी।जांच के बाद विद्यालय को नोटिस जारी किया जा चुका है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि नोटिस के बावजूद भी स्कूल का संचालन नहीं रुका और विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रशासनिक आदेशों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार प्रजापति खुलेआम यह दावा कर रहे हैं, कि स्कूल किसी भी हाल में बंद नहीं होगा और विभागीय कार्रवाई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
वहीं जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि विद्यालय में बिना मानक पूरे किए शिक्षक पढ़ा रहे हैं, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।
अब शिकायतकर्ता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तीसरा और अंतिम नोटिस जारी करने की अपील की है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है और क्या अवैध रूप से चल रहे इस विद्यालय पर कार्रवाई हो पाती है या नहीं।
