साइबर क्राइम थाना, SOG व धनघटा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 5 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार।

0

37 खातों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ का किया गया था लेन-देन ।

संतकबीर नगर- 

अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना, एसओजी व थाना धनघटा के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 03/2026 धारा 318(4),336(3),338,340(2),3(5) बीएनएस व धारा 66 (c), 66(d) आई0टी0 एक्ट व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –

विजय यादव पुत्र भालचन्द यादव निवासी जगदीशपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर ।

नीतेश कुमार पुत्र सभाजीत निवासी त्रिलोकपुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ।

शक्ति पुत्र शिवकरन निवासी कुसफरा थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर ।

विकाश पाण्डेय पुत्र सभामणि पाण्डेय निवासी लोहरैया थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर ।

आर्यन पाल पुत्र संजय पाल निवासी भरवल परवतवा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।

बरामदगी का विवरण – 

33 एटीएम कार्ड, 12 मोबाइल, 29 पासबुक,18 चेक बुक, 24 सिम कार्ड, 2 लेटर पैड, 6 अदद आधार कार्ड , 6 पैन कार्ड , 1 पासबुक कार्ड , 2 लैपटाप

2 लैपटाप चार्जर,1 अदद मोटरसाइकिल , 2 अदद रबर स्टाम्प ,

8 अदद अवैध जिंदा कारतूस 32 बोर, 16750 रुपये नगद।

घटना एवं पूछताछ का विवरण- 

थाना धनघटा को I4C (गृह मंत्रालय) के समन्वय पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध बैंक खातों की सूचना प्राप्त हुई । जांच के दौरान संदिग्ध सन्नी भारती को थाना पर बुलाकर पूछताछ की गई, जिसने बताया कि विजय यादव एवं नीतेश कुमार द्वारा उसका खाता पंजाब एंड सिंध बैंक में खुलवाया गया था ।

जांच में सामने आया कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना शक्ति है । यह गिरोह गरीब एवं असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और एटीएम, पासबुक व चेकबुक अपने कब्जे में रख लेता था । गिरोह फर्जी पते व दस्तावेजों का उपयोग कर साइबर ठगी करता था और अपनी पहचान छुपाने के लिए गलत जानकारी देता था । प्राप्त खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश व कर्नाटक से ठगी की धनराशि मंगाने में किया जाता था ।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे समस्त डाटा अपने एक कमांडर (जनपद इटावा निवासी) को उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन प्राप्त होता था ।

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पहले विजय यादव एवं नीतेश कुमार को गिरफ्तार किया गया, तत्पश्चात मेहदावल मार्ग स्थित बालू शासन पुल के पास से शेष 03 अभियुक्तों (शक्ति, विकास पाण्डेय, आर्यन पाल) को गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे । वाहन के कागजात प्रस्तुत न करने पर मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया ।

साइबर क्राइम थाना द्वारा जांच में पाया गया कि कुल 37 खातों के माध्यम से लगभग 05 करोड़ का लेन-देन किया गया था, जिसमें से लगभग 06 लाख रुपये से अधिक होल्ड (फ्रीज) कराए गए हैं । शेष अन्य खातों की जांच प्रचलित है ।

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-

साइबर क्राइम थाना उ0 नि0 ललित कान्त यादव, उ0 नि0 रमेश, उ0 नि0 जयप्रकाश यादव, हे0 का0 हिन्दे आजाद, का0 रामप्रवेश, का0 शिवम यादव, का0 धीरेन्द्र कुमार ।

एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, हे0 का0 विवेक कुमार राय, हे0 का0 अनुप राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 बीर बहादुर यादव , अपराध निरीक्षक थाना धनघटा रामेश्वर यादव ।

संदीप कुमार मीना – (पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...