“चाचा के खून का प्यासा सगा भतीजा चढ़ा पुलिस के हत्थे, खलीलाबाद पुलिस ने 2 अवैध चाकुओं के साथ ‘भोलू’ को दबोचा” ।
संतकबीर नगर ।
रिश्तों का कत्ल करने की नीयत से अपने सगे चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करने वाले शातिर आरोपी को खलीलाबाद पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कड़े तेवरों और अभियान के तहत, पुलिस टीम ने जाल बिछाकर हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे अभियुक्त को दो अवैध चाकुओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
# क्या था पूरा मामला ?
दिल दहला देने वाली यह घटना बीते 1 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। तकिया बाजार के पास आरोपी अमरनाथ उर्फ भोलू (पुत्र स्व. प्रेम प्रकाश कान्दू, निवासी तिवारी टोला/तकिया बाजार, मगहर) ने खूनी खेल खेलते हुए अपने ही सगे चाचा विजय प्रकाश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में चाचा लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई थी और आरोपी फरार चल रहा था।
# एसपी के निर्देश पर पुलिस की घेराबंदी-
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी संदीप कुमार मीना, एएसपी सुशील कुमार सिंह और सीओ प्रियम राजशेखर पाण्डेय के कड़े पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने तुरंत एक्शन टीम का गठन किया।
आज यानी 7 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव की टीम ने एनएच-28 पर स्थित हनुमान मंदिर (रसूलाबाद) के पास तगड़ी घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 2 अवैध चाकू बरामद हुए, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट (4/25) की धारा भी बढ़ा दी गई है।
अदालत रवाना:-
पुलिस ने आरोपी अमरनाथ उर्फ भोलू के खिलाफ धारा 109(1) BNS और आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
# एक्शन लेने वाली जांबाज पुलिस टीम:-
इस खूंखार आरोपी को दबोचने में उ0नि0 विनोद कुमार यादव, मु0आ0 रविशंकर श्रीवास्तव और रि0 का0 सत्य प्रकाश वर्मा ने मुख्य और सराहनीय भूमिका निभाई।
